
Hadith #1002
Hindi (हिन्दी)हमारे प्यारे नबी ﷺ हमारे प्यारे नबी ﷺ का नाम-ए मुबारक मुहम्मद है। हमारे प्यारे नबी ﷺ की विलादत-ए बा-सआ़दत अ़रब के मशहूर शहर मक्का मुकर्रमा में हुई। हमारे प्यारे नबी ﷺ की विलादत-ए बा-सआ़दत 12 रबि-उल अव्वल शरीफ को हुई। हमारे प्यारे नबी ﷺ की विलादत-ए बा-सआ़दत पीर के दिन हुई। हमारे प्यारे नबी ﷺ के वालिद-ए मुहतरम का नाम हज़रत साय्यिदुना अ़ब्दुल्लाह (रदिअल्लाहु अन्हु) है। हमारे प्यारे नबी ﷺ की वालिदा माजिदा का नाम हज़रत सय्यिदतुना आमिना (रदिअल्लाहु अन्हा) है। हमारे प्यारे नबी ﷺ का रौज़ा मुबारक मदीना मुनव्वरह में है। हमारे प्यारे नबी ﷺ की ज़ाहिरी उम्र मुबारक 63 साल थी।